सिन्धु घाटी सभ्यता । indus vally civillization जाने क्या है परीक्षा के लिए खास । सभी महत्तवपूर्ण तथ्य ।
सर्वप्रथम खोजा गया शहर
सर्वप्रथम 1826 में ब्रिटिश चाल्स मोसन पश्चिमी पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) में हड़प्पा नामक गॉव में आया । उसने वहाँ की ऊँची-ऊँची दीवारो , बस्तियों , बुर्जों को देखा और यह समझा कि यह शहर सिकन्दर महान के समय का है। सन् 1872 में सर अलक्जेंडर कनिंघम इस स्थान पर आये , उसने आस -पास की वस्तुयें इकठ्ठी कि और काल निर्धारण करने का असफल प्रयास किया। फिर 1924 में पुरातत्विद जान मार्शल ने हड़प्पा के विषय में रिपोर्ट दी और एक लम्बे समय से विस्मत सभ्यता के बारे में बताया। यह सभ्यता मिश्र कि मेसोपोटामिया की सभ्यताए जितनी पुरानी थी।
हड़प्पा सभ्यता का काल
कनिंघम ने इस सभ्यता को एक हजार वर्ष पुरानी बताया , तो पुरात्तविद जान मार्शल ने अपनी जांच में इसे पांच हजार वर्ष पुराना बताया । मार्शल ने यह पता लगाया कि इन बस्तियों में वाले लोग लोहे का प्रयोग नहीं करते थे। जब मार्शल ने अपने खोजों द्वारा प्राप्थ जानकारी को प्रकाशित किया तो कुछ अन्य लेखकों को मेसोपोटामिया में ऐसी वस्तुएं मिलीं जो हड़प्पा और मोहनजोदड़ों की वस्तुओं से मिलती-जुलती थीं, इस प्रकार यह पता चलता है कि हड़प्पा के निवासी ओर मेसोपोटामिया के निवासी समकालीन थे। अतः विद्वान इस निष्कर्ष पर पहुचें हड़प्पा सभ्यता 2500 ई.पू. पुरानी है।
क्यों हड़प्पा सभ्यता के नाम से जाना जाता है ?
विद्वान इसे सिंधु घाटी सभ्यता कहते हैं क्योंकि करीब एक हजार से अधिक खोजे गए शहरों में अधिकतर सिंधु और उसकी सहायक नदियों के किनारे बसे हुए थे । पुरातत्वविदों ने हड़प्पा नाम दिया । जब भी कोई पुरानी सभ्यता की खोज की जाती जिसके बारे मैं कोई जानकारी नहीं होती तो परम्परा के अनुसार उसका नाम उसके सर्वप्रथम खोजें गये शहर के आधुनिक नाम पर रखा जाता । सिंधु सभ्यता के शहरों के प्राचीन नाम के बारे मे कोई जानकारी नहीं है क्योंकि इसकी लिपि को आज तक पड़ा नहीं जा सका ।
भौगोलिक क्षेत्र
हड़प्पा सभ्यता का क्षेत्र त्रिभुजाकार है जिसका क्षेत्रफल 1,299,600 वर्ग किमी. है जो वर्तमान पाकिस्तान और पश्चिम भारत पाए गए हैं। कुछ हड़प्पाई क्षेत्र वर्तमान अफगानिस्तान में भी पाए गए है। अधिकतर हड़प्पाई शहर वर्तमान पाकिस्तान और भारत में ही है।
सबसे पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी व दक्षिणी हड़प्पा क्षेत्र
आलगीरपुर भारत में स्थित सबसे पूर्वी हड़प्पा क्षेत्र है जो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हिंडन नदी पर स्थित है । इसकी खोज यज्ञदत्त शर्मा ने 1958 में की थी। सबसे पश्चिमी ज्ञात क्षेत्र सुत्कागेंडोर है जो दाश्क नदी के किनारे पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में स्थित है । सबसे उत्तरी क्षेत्र जम्मू कश्मीर राज्य में चिनाब नदी पर तथा सबसे दक्षिणी स्थल महाराष्ट्र राज्य मे प्रवरा नदी पर बसा दैमाबाद है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें