लिंगः हिंदी लिंग पहचानने और बदलने के गोल्डन रूल्स

लिंग पहचानने और लिंग बदलने के महत्त्वपूर्ण नियम



दोस्तो लिंग पहचान और लिंग परिवर्तन वर्तमान समय में परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण टापिक में से एक है। लिंग पहचनाना , लिंग परिवर्तन और कभी कभी तो लिंग परिवर्तन के नियम से सम्बधित प्रश्न भी विभिन्न परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं , क्या हैं संज्ञा शब्दों के लिंग पहचानने और लिंग परिवर्तन से सम्बधित नियम , लिंग की परिभाषा , जानेगे और भी बहुत कुछ ।


शाब्दिक अर्थ ः लिंग का शाब्दिक अर्थ चिन्ह है । चिन्ह अर्थात जो किसी को इंगित करें । अब बात करते हैं लिंग की तो  शब्द लिंग संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि शब्दों के पुरुष अथवा स्त्री होने का बोध कराता । 

हिंदी में लिंग के 2 प्रकार होते  हैं,

1)- पुल्लिंग 
2)- स्त्रीलिंग

लिंग पहचान-

प्राणीवाचक संज्ञा शब्द का लिंग पहचानना-


निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए-

1)- आदमी पढ़ रहा है ।                           2)- औरत पढ़ रही है ।
उपर्युक्त वाक्य में प्राणीवाचक संज्ञा शब्द आदमी , औरत का प्रयोग किया गया है तथा उन्ही के अनुरूप क्रिया शब्दों रहा है और रही का प्रयोग किया गया है । प्राणीवाचक संज्ञा शब्द के लिंग की पहचान उनके पुरुष और स्त्री होने के कारण आसानी से हो जाती है । अब बात करते हैं आप्रणीवाचक संज्ञा शब्दों के लिंग निर्णय की।

अप्राणीवाचक संज्ञा शब्द का लिंग पहचानना-

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए-

1)- मशीन चल रही है।                               3)-यह किताब पुरानी है।

उपर्युक्त वाक्यों में मशीन और किताब अप्राणीवाचक संज्ञा शब्द है जिसमें मशीन के लिए क्रिया रही व किताब के विशेषण पुरानी का प्रयोग किया गया है । अतः अप्राणीवाचक संज्ञा शब्दों के लिंग निर्णय के लिए उनके साथ प्रयुक्त होने वाले क्रिया  और विशेषण शब्दों से की जा सकती है ।

लिंग पहचान के कुछ अन्य नियम

पुल्लिंग की पहचान नियम

निम्नलिखित नियमों द्वारा भी पुल्लिंग शब्दों को पहचाना जाता है ः-

1)-पर्वत , मास और ग्रहों के नाम पुल्लिंग में होते हैं। जैसे- हिमालय , एण्डीज , जनवरी , फरवरी ,  चैत्र, वैसाख, वरुण, यम आदि।
2)- पेड़ों के नाम । कुछ पेड़ों को छोड़ कर जैसें - तुलसी , इमली।
3)- आ, आव, पन, न प्रत्यय वालें शब्द जैसे- लड़कपन
4)- अनाजो के नाम ( मक्का, ज्वार, अरहर को छोड़कर)
5)- शरीर के अंगों के नाम ( जीभ, कलाई, अंगुली, कोहनी को छोड़कर)
6)- जल स्थल और भूमण्डल ( नदी, नहर, नाली, झील को छोड़कर)

नित्य पुल्लिंग शब्द तोता , चीता , गीदड़, कौवा , खटमल , विच्छू , खरगोश।

स्त्रिलिंग की पहचान के नियम

1)- जिन संज्ञा शब्दों के अन्त में 'ख' होता
जैसे - ईख , भूख, चोख , राख
2)- जिन भावचक संज्ञाओं के अंत मे ( ट , वट, या हट ) 
जैसे - झंझट, आहत , चिकनाहट , बनावट
3)- अनुस्वारांत , ईकारांत , ऊकारांत , तकारांत वाले शब्द
जैसे - स्वयं , रोटी , रीति, बहू , 
4)- भाषा , बोली , लिपियाँ
जैसे - तेलगु , मराठी, देवनागरी
5)- नदियों , तिथियों , नक्षत्रों के नाम 
जैसे - भद्रा , दूज , गोदावरी , यमुना ।

नित्य स्त्रीलिंग वाले शब्द - कोयल , मैना , मक्खी , तितली , मछली , छिपकली , चील , गिलहरी ।

शब्दों का लिंग परिवर्तन से सम्बन्धित नियम

1)- अकारन्त और आकारान्त पुल्लिंग शब्दों को ईकारान्त कर देने से स्त्रीलिंग बन जाता है, जैसें-

लड़का - लड़की , घोड़ा- घोड़ी, 

2)- ई , इन , इया, आइन, और आनी लगाकर , जैसे-

पंडित - पंडिताइन
सुनार- सुनारिन
कुम्हार- कुम्हारिन
ठाकुर- ठकुराइन
लाला- ललाइन
नौकर- नौकरानी
माली- मालिन
सेठ- सेठानी
धोबी-धोबिन
हलवाई- हलवाइन
काका- काकी
नाना- नानी
मामा- मामी
शेर- शेरनी
नेता-नेत्री
अभिनेता-अभिनेत्री
बेटा- बिटिया
लोटा- लुटिया

3)-नर या मादा शब्द जोड़कर जैसे-
नर चीता , मादा चीता, नर तोता 

उभयलिंग-

कुछ संज्ञाएँ उभयलिंगी होती है उन्हें सन्दर्भ के अनुसार स्त्रीलिंग और पुल्लिंग दोनो में प्रयोग किया जाता हैः-

जैसे- प्रधानमंत्री , डॉक्टर , राष्ट्रपति , अधिकारी।







टिप्पणियाँ